ब्यावर से 137 भैरव भक्त नाकोड़ा तीर्थ रवाना:विधायक शंकर सिंह ने पैदल यात्रियों का किया सम्मान

ब्यावर से 137 भैरव भक्तों का एक जत्था मंगलवार सुबह नाकोड़ा महातीर्थ के लिए पैदल रवाना हुआ। यह यात्रा श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव देव के प्रति भक्तों की श्रद्धा का प्रतीक है। पदयात्रा मेवाड़ी गेट के बाहर स्थित बाबा रामदेव मंदिर से शुरू हुई। रवाना होने से पहले भक्तों ने श्री नाकोड़ा भैरव दादा, बाबा रामदेव और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की। इस विशेष जत्थे का नेतृत्व श्री नाकोड़ा पार्क भैरव परिवार संस्था के सुनील कछारा, राजेंद्र मुणोत, विमल रैदासानी और जितेंद्र बडोला कर रहे हैं। विधायक शंकर सिंह ने भी भक्तों का हौसला बढ़ाया और उनका सम्मान किया। नाकोड़ा महातीर्थ जैन धर्म का एक प्रसिद्ध स्थल है, जहां जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान श्री पार्श्वनाथ के अधिष्ठाता देव श्री नाकोड़ा भैरव दादा विराजमान हैं। ब्यावर सहित देश-विदेश के श्रद्धालु इस तीर्थ के प्रति गहरी आस्था रखते हैं। स्वागत में उमड़े ब्यावरवासी ब्यावर से नाकोड़ा जाने वाले पैदल जाने वाले विशेष जत्थे के सम्मान स्वागत एवं अभिनंदन हेतु ब्यावर के मुख्य मार्ग पर स्वागत अभिनंदन का सम्मान करने वालों का तांता लगा देखा गया। जगह-जगह नगर की समाजसेवी संस्थाएं अपने प्रतिनिधियों के साथ सम्मान व स्वागत करने को आतुर दिखाई दिए। मेवाड़ी गेट से यह जत्था ढोल ढोमाकों के साथ नाचते गाते सिटी डिस्पेंसरी, श्री टावर तेलियन चौपड़, महावीर बाजारसुनारान चौपड़ एकता सर्कल, जैन मंदिर पाली बाजार चांग गेट होते हुए सेंदड़ा रोड से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्री पार्श्व नाकोड़ा मित्र मंडल, श्री नाकोड़ा बटुक भैरव परिवार, श्री पार्श्व भैरव मित्र मंडल, श्री शांत क्रांति जैन युवा संघ, श्री लोकाशाह जैन नवयुवक मंडल, महावीर इंटरनेशनल, जैन सोशल ग्रुप नवकार, जैन सोशल ग्रुप स्पार्कल, जैन सोशल ग्रुप सनशाइन, जीतो यूथ सहित विभिन्न संगठनों ने पैदल यात्रा की हौंसला अफजाई करते हुए जगह-जगह मोतियों की माला एवं हार पहनाकर भावभीना स्वागत किया। संस्थाओं ने यात्रियों को सम्मान स्वरूप ड्राई फ्रूट, फ्रूट, जूस, अनेक अनेक लिक्विड आइटम दिए था कि भेंट किए स्वागत पाकर भक्त खूब अभिभूत एवम प्रफुल्लित दिखाई दिए। भक्तों का दुपट्टा पहनाकर बहुमान भी किया। चांग गेट के समीप विधायक शंकर सिंह भाजपा नेता मनीष मेहता ने यात्रियों का माला एवम दुपट्टा पहनाकर स्वागत कर उत्साह बढ़ाया। श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में की पूजा अर्चना नाकोड़ा जाने वाले इस विशेष जत्थे ने नगर के प्रमुख जैन मंदिर पाली बाजार स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में मुलनायक श्री शांतिनाथ भगवानश्री नाकोड़ा भैरव देव, शासन माता चकेश्वरी देवी की पूजा अर्चना की। भक्तों ने श्री शांतिनाथ भगवान, श्री पार्श्वनाथ भगवान की सामूहिक आरती के साथ नाकोड़ा भैरव दादा की 108 दीपक की एक स्वर में श्रद्धा भक्ति से आरती कर अपने को प्रफुल्लित पाया। मंदिर में भक्तों का उत्साह देखते ही बना मंदिर के बाहर श्रद्धालु भक्त श्रावक श्राविकाएं झूमते हुए दिखाई दिए। 9 दिनों में होगी पूरी यात्रा, नव वर्ष में करेंगे भैरव दादा के दीदार श्री नाकोड़ा महातीर्थ से जुड़े समाजसेवी प्रकाश जैन ने एक जानकारी में बताया कि विशेष जत्था ब्यावर से नाकोड़ा महातीर्थ की लगभग 275 किलोमीटर की पैदल यात्रा 9 दिनों में पूरी करेंगे। 3। दिसंबर की शाम नाकोड़ा तीर्थ के पास राजेंद्र धाम पहुंचेंगे। 1 जनवरी 2026 नए साल को अल सवेरे श्री राजेंद्र धाम से यह विशेष दल बैंड बाजा, ढोल ढमाकों की स्वर लहरियों के साथ नाचते, झूमते भजन भावों के साथ जयकारे लगाते हुए भैरव भक्ति करते हुए नाकोड़ा महाजन्नत दरबार पहुंचकर अपनी सामूहिक हाजिरी लगाएंगे। अर्पण करेंगे 56 भोग नाकोड़ा तीर्थ की पैदल यात्रा में जाने वाले यह विशेष जत्था श्री पार्श्व भैरव दादा को पूरे श्रद्धा,आस्था एवं समर्पण भाव से 56 छप्पन भोग अर्पण करेंगे। छप्पन भोग अर्पण के साथ भक्त श्रद्धालु श्री पार्श्व भैरव दादा, श्री काला गोरा भैरव देव, श्री पार्श्व पद्मावती के दिव्य दर्शन कर पूजा अर्चना कर सामूहिक आरती में भाग लेंगे। नाकोड़ा महातीर्थ करेगा अगुवाई एवं स्वागत नाकोड़ा महातीर्थ से जुड़े समाजसेवी प्रकाश जैन ने बताया कि जत्थे का नाकोड़ा दरबार पहुंचने पर नाकोड़ा ट्रस्ट मंडल व तीर्थ प्रबंधन द्वारा भव्य अगुवाई कर स्वागत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *