इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:सीजिंग एजेंट की हत्या, ज्वेलरी शॉप में चोरी; पाइपलाइन में लगी आग

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…। 1. इंदौर में सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या इंदौर के द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर सोमवार देर रात एक सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में एक युवती, उसका प्रेमी और दो अन्य आरोपी शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक दिन पहले सिगरेट पीने के दौरान हुए विवाद के बाद समझौते के बहाने युवक को बुलाया गया था। पूरी खबर पढ़ें 2. नेहरू पार्क स्विमिंग पूल पर इंदौर कांग्रेस सेवादल का प्रदर्शन नेहरू पार्क स्विमिंग पूल अब तैराकी की सुविधा नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का प्रतीक बनता जा रहा है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद बदहाल हालत और बार-बार मरम्मत ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी जनहित के मुद्दे को उठाने के लिए शुक्रवार को जिला कांग्रेस सेवादल ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। पूरी खबर पढ़ें 3. वंदे भारत एक्सप्रेस की सीटें खराब होने की शिकायत देश की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार वंदे भारत एक्सप्रेस में अब तकनीकी खामियों की शिकायतें सामने आने लगी हैं। इंदौर-नागपुर वंदे भारत (20911) में सफर कर रहे एक यात्री ने सीट के रिक्लाइन न होने की शिकायत सोशल मीडिया पर दर्ज कराई है। पूरी खबर पढ़ें 4. इंदौर में पुलिसकर्मियों के मोबाइल हैक इंदौर में पुलिसकर्मियों के मोबाइल हैक होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बरतने की एडवाइजरी जारी की है। बताया गया कि हाल ही में कुछ पुलिसकर्मियों के मोबाइल पर APK फाइल आई थी, जिसे डाउनलोड करने के बाद उनका व्हाट्सएप हैक हो गया। इसके बाद हैक हुए नंबरों से उनके परिचितों को रुपए मांगने के मैसेज भेजे गए। पूरी खबर पढ़ें 5. ढाई करोड़ यात्री क्षमता का एयरपोर्ट बनाने की तैयारी इंदौर एयरपोर्ट परिसर में सोमवार को यात्रियों की सुविधाओं और भविष्य की जरूरतों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मौजूदा समस्याओं के समाधान के साथ एयरपोर्ट के दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तय करना था। सांसद शंकर लालवानी की पहल पर दिल्ली से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के वरिष्ठ अधिकारी शरद कुमार (ऑपरेशन एवं प्लानिंग) और अनुराग मिश्रा विशेष रूप से इंदौर पहुंचे।पूरी खबर पढ़ें 6. इंडिगो की हैदराबाद और जयपुर उड़ानें निरस्त इंदौर से इंडिगो और एलायंस एयर की उड़ानों में व्यवधान जारी है। इंडिगो ने आज सुबह की हैदराबाद और रात की जयपुर उड़ानें फिर रद्द की हैं। कल भी कंपनी ने हैदराबाद और चेन्नई की उड़ानें निरस्त की थीं। इंडिगो ने यात्रियों को रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प दिया है और अन्य फ्लाइटों में एडजस्ट किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7. इंदौर के अनोखे गार्डन में इंसानों की एंट्री बैन इंदौर में एक ऐसा गार्डन है, जिसमें लोगों की एंट्री नहीं है। यहां केवल माली ही जा सकता है, वह भी पौधों को पानी डालने के लिए। गार्डन को खास तौर पर पक्षियों के लिए ही तैयार किया है, जिससे यहां ‌‌‌विभिन्न प्रजाति के पक्षी आ सके। पक्षियों के भोजन के लिए 300 से ज्यादा फलदार हाईब्रिड पौधे लगाए हैं। पानी के लिए एक पौंड भी तैयार किया है। पूरी खबर पढ़ें 8. आयुक्त ने निर्माण कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए मंगलवार को हरसिद्धि मंदिर के सामने पुलिया और आसपास में निगम की टीम ने कार्रवाई की। यहां पर लगने वाली अस्थाई फूल की दुकानों को हटाया गया। साथ ही अस्थाई शेड, बोर्ड, स्टैंड आदि जब्त किया। नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव इलाके का दौरा करने आए थे।पूरी खबर पढ़ें 9. इंदौर के राऊ में ज्वेलरी शॉप में चोरी इंदौर के राऊ इलाके में सोमवार को एक ज्वेलर्स की दुकान के ताले टूटे मिले। बदमाश छत के रास्ते दुकान में घुसे और लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरों में बदमाश चोरी करते दिखे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है राऊ पुलिस के अनुसार, यह घटना सिलिकॉन सिटी स्थित श्री ज्वेलर्स की है, जहां देवेंद्र सोनी दुकान का संचालन करते हैं।पूरी खबर पढ़ें 10. इंदौर के महू नाका में नर्मदा परियोजना के पाइपों में आग इंदौर के महू नाका क्षेत्र में मंगलवार दोपहर नर्मदा परियोजना के लिए रखे गए प्लास्टिक पाइपों में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में काले धुएं का गुबार फैल गया, जो काफी दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया।पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *