जिले के पदमपुर के सीसी हैड के आसपास सोमवार सुबह रोडवेज बस ओर बोलेरे जीप की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसा कोहरे के कारण हुआ। बस चालक बोलेरो जीप को देख नहीं पाया और भिड़ंत हो गई।हादसे में घायलों को तुरंत आसपास के चूनावढ़ और पदमपुर के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।
हादसे के बाद सड़क पर जाम जैसे हालात हो गए। मौके ेपर पहुंचे पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे करवाया तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतकों के शव भी सरकारी अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखवाएगए हैं। मृतक कौन हैं, इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिससउनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों से सपर्क का प्रयास कर रही है।


