उमरिया में घने कोहरा, विजिबिलिटी शून्य:हाईवे पर धीरे-धीरे चल रहे वाहन; दलहन की फसलें भी प्रभावित

उमरिया जिले में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिला मुख्यालय समेत जिले में दिनभर धूप नहीं निकली। रात 11 बजे से स्थिति और भी गंभीर हो गई। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई। वाहन चालकों को गाड़ी की हेडलाइट जलानी पड़ी। वाहन धीरे-धीरे चल रहे हैं। कई वाहन चालक को कोहरे छंटने के इंतजार में हाइवे किनारे खड़े हो गए। मौसम के बदलाव का असर किसानों की फसलों पर भी देखा गया। विशेष रूप से दलहन की फसलें प्रभावित हुई हैं। जिले में मुख्य रूप से उगाई जाने वाली अरहर, चना और मसूर की फसलों को नुकसान पहुंचा है। कोहरे के कारण पौधों के फूल झड़ रहे हैं। पिछले 10 दिनों के आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम तापमान 4.1 से 11.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 21 से 27.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। 12 जनवरी को अधिकतम तापमान गिरकर 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले दिनों की तुलना में काफी कम है। पिछले आठ दिन का तापमान (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम अधिकतम 3 जनवरी 6.4 25 4 जनवरी 6.3 25.1 5 जनवरी 6.5 24.0 6 जनवरी 11.7 25.7 7 जनवरी 10.4 21.1 8 जनवरी 5.5 21.4 9 जनवरी 4.1 23.9 10 जनवरी 5.1 25.8 11 जनवरी 6.5 27.1 12 जनवरी 9.6 21

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *