पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र में सांडेराव-कोसेलाव रोड पर मंगलवार को बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन जने घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उनका उपचार किया गया।
सांडेराव थाने के हेड कॉन्स्टेबल कपुराराम ने बताया कि मंगलवार दोपहर सांडेराव से कोसेलाव की तरफ जाने वाले रास्ते पर बागड़ी प्याऊ के सामने बाइक सवार को निजी बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक कोसेलाव गांव निवासी चेनाराम देवासी, गणेश राम देवासी और अर्जुन देवासी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सुमेरपुर के हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सांडेराव थाना पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची और घायलों से घटना के बारे में जानकारी लेकर जांच शुरू की।


