बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पास रेलवे ट्रैक पर दिखा बाघ:वन विभाग का अलर्ट, ट्रेन की स्पीड कम करने और हॉर्न बजाने के निर्देश

उमरिया जिले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे घुनघुटी परिक्षेत्र के क्षेत्र में एक बाघ का रेलवे ट्रैक पार करते वीडियो सामने आया है। घटना शहडोल-कटनी रेल मार्ग पर 924 नंबर खंभे के पास की है। वीडियो सामने आने बाद से आसपास के ग्रामीणों में दहशत है। घुनघुटी वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह के अनुसार क्षेत्र में बाघों और अन्य वन्य प्राणियों की गतिविधियां लगातार देखी जाती हैं। वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर वन्य जीवों के आवागमन को देखते हुए वन विभाग ने रेलवे प्रशासन को विशेष सावधानी बरतने के लिए पत्र भेजा गया है। वन विभाग ने रेलवे को पत्र लिखकर क्षेत्र में ट्रेनों की गति सीमित रखने और नियमित रूप से हॉर्न बजाने के लिए पत्राचार किया है। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। जंगल में निगरानी रख रही हैं। वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर रख रही हैं। वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *