डिवाइडर पर सो रहे 2 किसानों की बस ने कुचला:मंडी से लौटते समय खराब हो गया था ट्रैक्टर, सीसीटीवी फुटेज के आधार बस की तलाश

बारां में डिवाइडर पर सो रहे 2 किसानों को स्लीपर बस ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, तीसरा किसान बाल-बाल बच गया। वे कोटा मंडी में धान बेचकर लौट रहे थे और रास्ते में ट्रैक्टर खराब हो गया था। हादसा सोमवार देर रात नेशनल हाईवे-27 पर पलायथा के पास हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया। अंता थाना एसआई मांगीलाल सुमन ने बताया कि कागला बम्बोरी निवासी सोरम, छोटूलाल और उसका बड़ा भाई रामकरण ट्रैक्टर-ट्रॉली से धान बेचने के लिए कोटा मंडी गए थे। जहां से देर रात को लौटते वक्त पलायथा के पास बियरिंग टूटने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली में खराबी आ गई। ऐसे में ट्रैक्टर को हाईवे के किनारे खड़ा करके तीनों किसान पास की एक टेंट की दुकान से रजाई ओर गद्दे लेकर आए ओर डिवाइडर पर सो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ी बस इस दौरान रात करीब 11.30 बजे रामकरण चाय पीने के लिए कुछ दूर गया था। तभी कोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस दौरान डिवाइडर पर सो रहे दोनों किसानों को भी बस ने कुछ दिया, जिससे छोटू लाल (55) पुत्र चंदालाल बैरवा और सोरम (32) पुत्र हजारीलाल बैरवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ड्राइवर बस सहित मौके से फरार यह मंजर देख रामकरण ने मदद के लिए शोर मचाया। मौके से गुजर रहे राहगीर और ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। इस दौरान आनन फानन में बस ड्राइवर बस को लेकर तुरंत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टोल प्लाजा से जुटाए सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने दोनों के शव अस्पताल मॉर्च्युरी में रखवाए। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फतेहपुर टोल ओर सिमलिया टोल से बस के फुटेज भी ले लिए हैं, जिनके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *