भास्कर न्यूज | कामडारा प्रखंड के ट्रैक्टर मालिकों की बैठक गांव सालेगुटू रसा टोली में प्रमुख सुनील सुरीन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रैक्टर मालिकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया की जब तक सरकार या प्रशासन की ओर से विकास कार्यों में बालू ढोने के लिए चलान की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है। तब तक प्रखंड के किसी भी तरह के विकास व निजी कार्यों में बालू की आपूर्ति नहीं की जाएगी। सोमवार से प्रखंड के सभी ट्रैक्टर मालिक किसी प्रकार के बालू ढुलाई का काम नहीं करेंगे। बैठक में मालिकों ने कहा की बिना चलान के काम करने में काफी परेशानी हो रही है। ट्रैक्टर मालिक ऋण लेकर वाहन खरीदे हैं। और ऋण की राशि भी जमा करने में परेशानी हो रही है। बिना चलान के बालू ढुलाई का काम नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद भी विकास कार्य अबुआ आवास, पुल-पुलिया, चैकडेम समेत अन्य सभी कार्यों में बालू की आपूर्ति तब की जाएगी। जब प्रशासन या सरकार कोई ठोस व्यवस्था बना कर चलान निर्गत करें। संगठन के विरुद्ध कार्य करने वाले ट्रैक्टर मालिक पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है। बैठक में अशोक ओहदार, उदासन नाग, रामप्यारा ओहदार, सुधीर कुमार नाग, अनुप कुमार नाग, अरुण पंडित, मुकेश ओहदार, बीनू गोप, अरविन्द मौजूद थे।


