सरगुजा संभाग में छाए बादल, कोहरे से रफ्तार पर ब्रेक:संभाग में कुछ इलाकों में बरस सकते हैं बादल, कड़ाके की ठंड से राहत

सरगुजा संभाग में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान बढ़ा है। संभाग के कुछ इलाकों में सोमवार को छिटपुट बारिश हो सकती है। बीती रात एवं सोमवार सुबह कोहरे छाए रहे। कोहरों के कारण वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक बादल के साथ कोहरे छाए रहेंगे। इसके बाद आसामान साफ होगा। हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण सरगुजा संभाग में शीतलहरों का प्रवेश थम गया है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी हुई है। सोमवार को अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह औसत तापमान से 4 डिग्री अधिक है। पाट इलाकों में भी बादल छाए हुए हैं और कड़ाके की ठंड से लोगों को राहत मिली है। बारिश के आसार, छाएगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग में कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश भी सोमवार को हो सकती है। इसके साथ ही सोमवार एवं मंगलवार को कोहरा भी दिखेगा। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार कम हो गई है। बुधवार से आसमान साफ होने लगेगा। ठंड से राहत, नहीं गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड के आसार कम है। छिटपुट बादल छाए रहने के कारण तापमान में तेजी से गिरावट नहीं आएगी। आसमान साफ होने से तापमान में कुछ गिरावट आएगी। मकर संक्रांति के बाद सूर्य के उत्तरायण होने से दिन का तापमान बढ़ेगा। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। बादलों के कारण बढ़ा तापमान
मौसम वैज्ञानी एएम भट्ट ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बादलों के कारण शीतलहरों का प्रवेश कम हो गया है। एक सप्ताह तक ठंड से राहत रहेगी। मंगलवार को घना कोहरा छाया रह सकता है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *