एलईडी शोरूम में लगी आग, पूरा सामान जलकर राख:रविवार देर रात लगी आग, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा कारण

उदयपुर के शोभागपुरा स्थित एक एलईडी शोरूम में रविवार बीती देर रात भीषण आग लग गई। आग में शोरूम में पूरा रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना रात करीब 10 बजे की है। जब फर्स्ट फ्लोर पर बने शोरूम में अचानक आग लगने लगी। रोड पर आते-जाते राहगीरों की नजर शोरूम पर पड़ी। जिसमें से आग की लपटें बाहर आ रही थीं। साथ ही तेज आग के कारण शोरूम के कांच टूटने की आवाजें आ रही थी। राहगरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को हादसे की सूचना दी। फायर बिग्रेड की 3 गाडियां मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसमें 2 गाडियों में करीब 9 हजार रुपए लीटर की खपत हुई। रविवार का दिन होने से शोरूम बंद था। ऐसे में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि शोरूम में रखे एलईडी बल्व, ट्यूबलाइट सहित लाखों रुपए का सामान जल गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *