रिमझिम बारिश के बाद लगातार दूसरे दिन भी बाड़मेर जिला घने कोहरे के आगोश में रहा। सुबह के समय ओस भी गिरी। सर्द हवाओं ने लोगों की धुजणी छुड़ा दी है। विजिबिलिटी घटर कर 50 मीटर तक रह गई। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थमी नजर आई। सर्दी की वजह से जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक दिन के अवकाश की घोषणा की है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़कर 22.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पूरा शहर कड़ाके ठंड की चपेट में नजर आया। दूसरे दिन सोमवार को भी रविवार जैसा नजारा देखने को मिला। सुबह जब लोग उठे तो शहर से लेकर गांव तक घना कोहरा था। इससे विजिबिलिटी घट कर 50 मीटर तक रह गई। सड़कों पर वाहनों पर ब्रेक लग गया। वहीं घने कोहरे के कारण वाहन लाइट और इंडिकेटर जलाकर गुजरे। वहीं रफ्तार भी बेहद धीमी रही। रविवार को अधिकतम और न्यूनतम पारा 4 डिग्री लुढ़काकर 22.6 और 9.0 डिग्री पर आ गया। इससे पूरा शहर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक आसमान में घना कोहरा छाया रहा। वहीं सुबह गाड़ियों पर ओस की बूंदें नजर आई। कमजोर पड़ी सर्दी दो दिनों से तेज हो गई। लोग सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह अलाव करते नजर आए। आठवी तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी बाड़मेर में शीत लहर की दस्तक से सोमवार को सुबह से ठिठुरन ज्यादा रही। इससे लोग ऊनी कपड़ों से शरीर को पूरी तरह से ढक कर निकले। ऐसे में अब एक बार फिर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीत लहर को देखते हुए कलेक्टर टीना डाबी ने बाड़मेर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। सोमवार को कक्षा 1 से 8वीं तक स्कूलों में बच्चों को छुट्टी की गई है। लगातार में मौसम बदलाव बाड़मेर में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे है। अचानक सर्दी बढ़ जाती है तो दो दिन बाद फिर से पारा बढ़ने के साथ ही 30 डिग्री पार पहुंच जाता है। जबकि रात का पारा भी जनवरी में दो बार 13.4 डिग्री तक पहुंच गया। पारे में उतार-चढ़ाव की वजह से कभी गर्मी तो कभी सर्दी दस्तक दे रही है। 4 जनवरी को बाड़मेर का अधिकतम 29.4 और न्यूनतम 13.2 डिग्री था, जबकि 7 जनवरी को 24.2 और 8.4 डिग्री पर आ गया। अचानक शीत लहर शुरू हो गई। 3 दिन तक सर्दी के बाद 10 और 11 जनवरी को तेज धूप खिली और बादल छाए रहने से अधिकतम पारा 29.6 और न्यूनतम 13.4 डिग्री तक पहुंच गया। अब एक बार फिर तापमान में कमी आई है और रात का पारा 9.0 डिग्री तक पहुंचा। वहीं दिन का पारा नए साल में पहली बार 22.6 डिग्री पर है। प्रदेशभर में मावठ की बारिश के बाद बूंदाबादी का दौर शुरू हो गया है। महज 24 घंटे में रात और दिन का पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया। बाड़मेर जिले में दो दिन पूर्व कई जगह बूंदाबादी हुई थी। इसके बाद अचानक शीतलहर चलने से सर्दी बढ़ गई।


