धौलपुर में 1.5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:स्कूल टाइमिंग में बदलाव, 15 जनवरी तक बारिश की संभावना

धौलपुर जिले में सोमवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। जिले में बिगड़े मौसम के मिजाज ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदलते मौसम को लेकर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने 13 और 14 जनवरी को स्कूलों का समय बदल दिया है। पिछले कई दिनों से खराब मौसम के चलते सोमवार को मौसम की साफ होने की आशंका दिखाई जा रही थी। सुबह 8 बजे तक मौसम के साफ रहने के बाद अचानक फिर से बादल छा गए। बादलों के साथ शीतलहर चलने से लोगों की कपकपी छूट गई। शीतलहर के बीच खराब मौसम के चलते जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय बदल दिया है। 13 और 14 जनवरी को स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित किए जाएंगे। आदेशों के पालन नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री गिरकर 10.6 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने पूर्व में ही बारिश की आशंका जताई है। जिसके चलते 15 जनवरी तक जिले में बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है। वर्तमान में मौसम के साफ नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार सुबह लोग सड़कों पर अलाव जलाकर सर्दी से बचते नजर आए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *