जोधपुर में आज सुबह से ही मौसम में ठंड का असर देखा जा सकता है। शहर की सड़कों पर आज सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। ठंडी हवाएं चलने के चलते भी ठंड का असर काफी बढ़ चुका है। शहर में आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे तक की बात की जाए तो बादल छाए रहने और कोहरे की वजह से धूप भी नहीं निकली। इसके चलते भी ठंड का असर काफी बढ़ गया। लोग सर्दी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते हुए नजर आए। शहर की सड़कों पर ठंड के चलते आम जनजीवन खासा प्रभावित रहा। पिछले दो दिन से शहर में सुबह और शाम के पारे में भी गिरावट नजर आई है। इधर ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए जिला कलेक्टर की ओर से शहर में स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने एक आदेश जारी कर 13 और 14 जनवरी को स्टूडेंट के लिए 10 बजे स्कूल टाइमिंग कर दी है। की पालना करने को लेकर निर्देशित किया है।


