खैरथल-तिजारा में जिला स्तर पर किसान सम्मान सम्मेलन:1.10 लाख किसानों को मिला लाभ, 164 किसानों को मिले 37.19 लाख के चेक

खैरथल-तिजारा में कृषि विभाग की ओर से मंगलवार को जिला स्तर पर किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि रामहेत सिंह यादव, सदस्य राष्ट्रीय परिषद रहे, जबकि अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने की। सम्मेलन में कृषि विभाग द्वारा जिले के 164 किसानों को 37.19 लाख रुपए का अनुदान जारी किया गया। इस दौरान किसानों को फॉर्म पोंड, तारबंदी और उन्नत कृषि यंत्रों पर अनुदान के चेक वितरित किए गए। 1.10 लाख किसानों को मिला लाभ
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) ने बताया कि जिले में बीते दो वर्षों में 5.45 करोड़ रुपए का अनुदान जारी कर 1 लाख 10 हजार किसानों को लाभान्वित किया गया है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में 4053 किसानों को चारा मिनीकिट, 79,060 किसानों को उन्नत बीज मिनीकिट निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। जल संरक्षण पर फोकस
जल प्रबंधन योजनाओं के तहत 86 फॉर्म पोंड का निर्माण, 224 किमी सिंचाई पाइपलाइन स्थापित, 920 किसानों को 126.82 लाख रुपए का अनुदान दिया गया। तारबंदी, छात्राएं और आधुनिक यंत्र
जंगली जानवरों से फसल बचाव के लिए 1,29,903 मीटर तारबंदी, 289 किसानों को 129.89 लाख रुपए का अनुदान, कृषि विषय में अध्ययनरत 512 छात्राओं को 111.15 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि, 365 किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों पर 109.69 लाख रुपए का अनुदान दिया गया। मृदा स्वास्थ्य और किसान सेवाएं
इसके साथ ही 8462 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित, 215 पीएम किसान समृद्धि केंद्र स्थापित, 270 वर्मी कम्पोस्ट इकाइयां किसानों के खेतों पर लगाई गईं। फार्मर रजिस्ट्री व ग्रामीण सेवा शिविरों के दौरान 2617 किसानों को मृदा परीक्षण कार्ड, 1108 किसानों को फसल बीमा पॉलिसी, 10,879 किसानों को मिनीकिट, 1981 किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी दी गई। इन किसानों को मिले चेक मुख्य अतिथि ने सुल्तान पुत्र अमीचंद जाट (जिंदोली) को फॉर्म पोंड के लिए ₹60,000, लक्ष्मीचंद को तारबंदी के लिए ₹48,000, मोरमल को कृषि यंत्र के लिए ₹11,000 का चेक प्रदान किया। सम्मेलन में 360 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक गोपाललाल मीणा,उपनिदेशक उद्यान पवन यादव,सहायक निदेशक कृषि डॉ. राजेंद्र कुमार बसवाल,सूरज कंवर,दिनेश कुमार, राजेंद्र कुमार,भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष मनीष शर्मा,महामंत्री तरुण कुमार,राजकुमार,विक्रम यादव सहित जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *