मुरैना में दिन और रात के तापमान में आई कमी:मकर संक्रांति के बाद बढ़ेगी ठंड, इस मौसम से सरसो फसल को फायदा

मुरैना में सर्दी का कहर लगातार जारी है। आज सुबह से कोहरा छा गया और सर्द हवा चलने लगी। सोमवार को दिन के तापमान में कमी आई है और रात का तापमान भी काम हो गया है। दिन और रात दोनों में ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मकर संक्रांति के बाद भी ठंड कम नहीं होगी बल्कि बढ़ेगी। रात में भी कोहरे से परेशानी जिले में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को भी घना कोहरा छाया रहा। इससे नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी। दिन और रात दोनों के तापमान में कमी पिछले दिन के मुकाबले सोमवार को दिन और रात दोनों के तापमान में कमी आई है। दिन का तापमान जो पिछले दिनों तक 21 और 22 डिग्री चल रहा था वह घटकर 19 डिग्री पर रह गया है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान जो 10 डिग्री तक पहुंच गया था वह भी घटकर 8.5 डिग्री पर रह गया है। सरसों की फसल के लिए लाभदायक मौसम वैज्ञानिक हरविंदर सिंह की माने तो यह मौसम जिले की सरसों की फसल के लिए बहुत लाभदायक है। अभी केवल मटर तथा चना सहित सब्जियों की फसल में पानी देने की आवश्यकता है। सरसों और गेहूं में पानी देने की फिलहाल कोई जरूरत नहीं है। मौसम विज्ञान को के अनुसार फिलहाल पाले की भी कोई संभावना नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *