हनुमानगढ़ में किसान सम्मेलन, लाभार्थियों को मिले चेक:राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा, विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी

हनुमानगढ़ में किसान दिवस पर जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। मंगलवार को जंक्शन स्थित जिला कृषि भवन में हुए इस सम्मेलन का उद्घाटन जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, भादरा विधायक संजीव बेनीवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने किया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, फॉर्म पौंड और उद्यानिकी सब्सिडी सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं के चुनिंदा लाभार्थियों को मंच से चेक और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। भादरा विधायक संजीव बेनीवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने किसान सम्मान निधि, बोनस, फसल बीमा और दुग्ध उत्पादन संबल जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में किसानों और विभाग की साझेदारी को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में जिला परिषद सीईओ ओपी बिश्नोई, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. प्रमोद यादव, आत्मा परियोजना निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र डूडी और उद्यान उपनिदेशक डॉ. रमेश चंद्र बराला सहित कई अधिकारी व भाजपा नेता अमित चौधरी मौजूद रहे। इस दौरान मेड़ता सिटी के डांगावास में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *