लुधियाना के बस्ती जोधेवाल इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब मंगलवार शाम करीब दूध सप्लाई करने वाले एक ट्रक से युवक की लाश बरामद हुई। मृतक की पहचान कुलदीप कुमार 32 वर्ष के रूप में हुई है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घर से खाना खाकर निकला था कुछ ही देर में मौत की खबर आ गई
मृतक के भाई ने बताया कि वह काम से वापस आया ही था कि फोन आया कुलदीप अपनी गाड़ी में बेसुध पड़ा है और उठ नहीं रहा। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि कुलदीप की मौत हो चुकी थी। परिवार के अनुसार कुलदीप रोजाना की तरह खाना खाकर ट्रक लेकर काम पर जाने के लिए घर से निकला था। ट्रक ठीक उनके घर के सामने खड़ा रहता था। जैसे ही वह ट्रक में बैठा कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पहली जांच में ‘साइलेंट अटैक’ से मौत की आशंका मौके पर पहुंचे जोधेवाल थाने के पुलिस अधिकारी संदीप ने बताया कि कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि ट्रक में एक युवक की लाश पड़ी है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई जा रही है। कुलदीप पेशे से ड्राइवर था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और मामले की आगे जांच जारी है।


