नीमच कलेक्ट्रेट में लोट लगाते हुए पहुंची विधवा:बोली- दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया, विरोध करने पर मिल रही धमकियां

नीमच जिले के ग्राम धामनिया की एक विधवा महिला ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में लोट लगाते हुए पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी पीड़ा प्रशासन के सामने रखी। महिला का आरोप है कि उसकी पट्टे की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जे का आरोप पीड़िता गुड्डीबाई पति स्वर्गीय मदनलाल बावरी ने बताया कि ग्राम धामनिया के गावठान आबादी क्षेत्र में उनके ससुर के नाम आवंटित भूखंड क्रमांक 292 पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह जमीन शासन द्वारा पट्टे पर दी गई थी। विरोध करने पर मिल रही धमकियां महिला ने रोते हुए बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है, इसी का फायदा उठाकर आरोपी उस पर दबाव बना रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। गुड्डीबाई ने बताया कि वह अब तक चार बार संबंधित विभागों में शिकायत कर चुकी है, लेकिन कहीं से उसे न्याय नहीं मिला। कलेक्ट्रेट में लोट लगाते हुए पहुंची कलेक्ट्रेट परिसर में महिला लोट लगाते हुए पहुंची। इस प्रदर्शन से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने महिला को समझाइश दी और उसकी शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया गया। कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने तहसीलदार को प्रकरण की विस्तृत जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ कहा कि यदि जांच में पट्टे की भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक शिविरों की दी जानकारी इस मौके पर कलेक्टर ने बताया कि जिले में राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के समन्वय से तहसील और पंचायत क्लस्टर स्तर पर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यह अभियान 26 जनवरी तक चलेगा, जिसमें सीमांकन, अतिक्रमण और रास्तों से जुड़े विवादों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *