सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत:इंदौर में बाइक से घर लौटते वक्त ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर हुआ घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

इंदौर में सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्राली से वह टकरा गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार, यह घटना मरोद इलाके में हुई। मृतक युवक संदीप (19), पुत्र लखन चौधरी, सड़क हादसे का शिकार हुआ। परिवार के सदस्यों ने बताया कि संदीप रात में अपनी बाइक से घर लौट रहा था और घर से करीब एक किलोमीटर पहले उसकी बाइक ट्रैक्टर-ट्राली में जा घुसी। पास ही एक कार्यक्रम चल रहा था, जहां कुछ लोगों ने उसे वहां पड़ा हुआ देखा। उन्होंने उसकी पहचान की और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां संदीप ने रात में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया है, जिसमें कोई नंबर नहीं थे। यह ट्रैक्टर-ट्राली एक गांव के किसान की बताई जा रही है, जो अंधेरे के कारण संभवत: संदीप को नजर नहीं आई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, संदीप के पिता पीथमपुर में एक निजी दवा कंपनी में काम करते हैं, जबकि उसका बड़ा भाई शंकर ड्राइविंग का काम करता है। संदीप रंग-रोगन (कलर पेंटिंग) का काम करता था और रात में दोस्तों से मिलकर घर लौट रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *