फरीदकोट में सड़कों पर उतरे किसान:कृषि मंडीकरण नीति की जलाईं प्रतियां; बोले- खेती को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले करना चाहती सरकार

फरीदकोट के कोटकपूरा में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि मंडीकरण नीति के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने तहसील कॉम्प्लेक्स में नीति की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। किसान नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार कृषि मंडीकरण नीति की आड़ में वही पुराने कृषि कानून लागू करने की कोशिश कर रही है, जिन्हें किसान आंदोलन के बाद वापस लेना पड़ा था। प्रदर्शन से पहले किसानों ने कोटकपूरा के मुख्य चौक से तहसील कॉम्प्लेक्स तक रोष मार्च निकाला और एसडीएम कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। खेती को कॉर्पोरेट घरानों के हवाले करना चाहती सरकार किसान नेता सुखमंदर सिंह ढिलवां और जसप्रीत सिंह जस्सा ने आरोप लगाया कि सरकार खेती को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने की साजिश रच रही है। प्रदर्शनकारियों ने खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन भी किया और किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य पर चिंता जताई। देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) समेत अन्य मांगों को लेकर सभी किसान एकजुट हो चुके हैं और जल्द ही देशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *