मोहाली के प्राइम फेजों में शामिल फेज-दो में अब स्ट्रे डॉग द्वारा एक 11 साल के बच्चे को काटने का मामला सामने आया है। बच्चे की पहचान प्रथम निवासी फेज-दो के रूप में हुई है। उसका चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल में इलाज करवाया गया है। वहीं, बच्चे के परिजनों ने इस बारे में थाना फेज-1 एक में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने शिकायत में साफ लिखा है कि इन लावारिस कुत्तों के लिए जो विभाग जिम्मेदार हैं। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि विभाग के अधिकारियों के ढीले रवैये की वजह से यह यह स्थिति बन रही है। मोहल्ले के लाेगों ने बच्चे को बचाया बच्चे के पेरेंट्स ने बताया कि वह फेज-दो के वेरका बूथ तक दूध लेने के लिए जा रहा था। तभी पीछे से स्ट्रे डॉग ने उस पर अटैक कर दिया। कुत्ते ने उसे कई जगह पर काटा है। बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर इलाके के लोग बाहर निकल पाए। इसके बाद उन्होंने बच्चे को कुत्ते से बचाय। बच्चे के परिजन तुरंत उसे चंडीगढ़ के सेक्ट-16 अस्पताल में ले गए। जहां उसे इलाज मुहैया करवाया गया है। बच्चों का पार्क में खेलना किया बंद बच्चे के पिता अतुल शर्मा ने बताया कि नगर निगम कुत्तों के मामलों को लेकर गंभीर नहीं है। हर साल लालों रुपये कुत्तों से जुड़े प्रोजेक्टों पर खर्च किए जाते हैं। लेकिन कुत्तों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कुत्तों के चलते बच्चे घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। उन्होंने अब बच्चों को पार्क में भेजना भी बंद कर दिया है। साथ ही नगर निगम से भी उचित कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले जीरकपुर में सामान खरीदने दुकान पर जा रहे बच्चे को काटने का मामला सामने आया। लोगों के मुताबिक करीब दस लोगों को कुत्ते ने काटा था।


