शिवपुरी के करैरा में कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या:पुलिस ने आरोपी पति को रातों-रात गिरफ्तार किया

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम जेरवा में सोमवार देर रात एक घरेलू विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही करैरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि रात करीब 12 से 1 बजे के बीच आरोपी कुंदन गुर्जर और उसकी पत्नी पार्वती के बीच झगड़ा हुआ। इसी दौरान कुंदन ने कुल्हाड़ी से पत्नी के बाएं कान के पास और कंधे पर वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय मृतका का बेटा अरविन्द्र गुर्जर पास के कमरे में बच्चों के साथ सो रहा था। शोर सुनकर अरविन्द्र मौके पर पहुंचा और उसने पूरी स्थिति देखी। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी कुंदन पिता जगदीश सिंह गुर्जर (48), निवासी ग्राम जेरवा, करैरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *