एमसीबीयू छतरपुर में टेक्नीशियन को हटाया:लैब में शराब पीने का वीडियो वायरल होने पर एक्शन

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (एमसीबीयू), छतरपुर के लैब टेक्नीशियन आकाश जैन को मंगलवार को पद से हटा दिया गया। यह कार्रवाई कुलसचिव के आदेश पर की गई है। उन पर विश्वविद्यालय परिसर स्थित लैब टेक्नीशियन चेंबर में शराबखोरी का आरोप है। इस मामले से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इन वीडियो में विश्वविद्यालय परिसर के भीतर अनुशासनहीन गतिविधियों के आरोप लगाए गए थे। वीडियो वायरल होने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए थे। जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लैब टेक्नीशियन आकाश जैन को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिया। प्रशासनिक आदेश के अनुसार, आकाश जैन अब भौतिक प्रयोगशाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उनके नए कार्य और जिम्मेदारियों के संबंध में अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *