छतरपुर जिले में 2025 के क्राइम के आंकड़े जारी:हत्या और लूट के मामलों में कमी; अपहरण, आबकारी मामले बढ़े

छतरपुर पुलिस ने वर्ष 2025 के अपराध आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, जिले में हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में कमी दर्ज की गई है, जबकि अपहरण और आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में वृद्धि हुई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में हत्या के मामलों में गिरावट आई है। जहां 2024 में 41 हत्याएं दर्ज हुई थीं, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 29 रह गई। हत्या के प्रयास के मामले भी 56 से घटकर 47 हो गए। इसी तरह, लूट की घटनाएं 19 से घटकर 16, गृह भेदन के मामले 218 से घटकर 193 और साधारण चोरी के प्रकरणों में बड़ी कमी दर्ज की गई, जो 285 से घटकर 181 रह गए। महिलाओं से जुड़े अपराध भी कम
महिलाओं से जुड़े अपराधों में भी आंशिक कमी दर्ज की गई है। बलात्कार के मामले 120 से घटकर 109 और शांति भंग के मामले 162 से घटकर 142 दर्ज किए गए। हालांकि, अपहरण के मामलों में वृद्धि देखी गई है। वर्ष 2024 में 330 अपहरण के मामले सामने आए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 350 हो गई। पशु चोरी की घटनाओं में भी इजाफा हुआ है, जो 18 से बढ़कर 30 तक पहुंच गई। आम्रस एक्ट के मामले बढ़े
लघु अधिनियमों के तहत दर्ज अधिकांश मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मामले 361 से बढ़कर 380 हो गए। आबकारी एक्ट के प्रकरणों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 1636 से बढ़कर 1889 तक पहुंच गई। जुआ अधिनियम के मामले 270 से बढ़कर 358, सट्टा अधिनियम के मामले 80 से बढ़कर 90 और नारकोटिक अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामले 42 से बढ़कर 73 हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *