पंजाब के लुधियाना में आज न्यू माधोपुरी गली नंबर 3 में एक 11 वर्षीय बच्ची के सिर पर हवाई फायर लगा। घायल अवस्था में बच्ची को सिविल अस्पताल में सिविल अस्पताल ले पहुंचे जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दाखिल कर लिया। फिलहाल थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इलाके की कई छतों को पुलिस ने खंगाला। सीसीटीवी भी चैक कर रही पुलिस पुलिस कई उन लोगों के सीसीटीवी फूटेज भी पुलिस चैक रही है जिनकी छतों पर कैमरें लगी है। घायल बच्ची की पहचान आयिशाना के रूप में हुई है। मां के साथ छत्त पर पतंगबाजी देखने गई थी बच्ची जानकारी देते हुए नासिर आलम ने कहा कि हमारा परिवार कढ़ाई का काम करता है। बेटी आयिशाना खाना खाकर छत पर मां के साथ पतंगबाजी देखने के लिए घर गई। करीब साढ़े 12 बजे जनरेटर नजदीक बने कमरे में पतंग उठाने गई थी तभी अचानक सिर पर कोई तीखी चीज लगी। आयिशाना ने मां को दिखाया कि सिर में कुछ लगा है। खून बहता देख तुरंत आयिशाना को नजदीकी क्लिनिक में ले जाया गया। डॉक्टर ने तुरंत उपचार कर आयिशाना के सिर से गोली निकाली और तुरंत सिविल अस्पताल भेजा। परिवार ने आशियाना के सिर से निकली गोली तुरंत थाना सुंदर नगर में जमा करवाई। पुलिस ने परिवार को बेटी का मैडिकल करवाने सिविल अस्पताल में भेज दिया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने बच्ची का उपचार कर पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। वहीं दूसरी तरफ ACP दविंदर चौधरी और थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ जसबीर सिंह न्यू सुंदर नगर में पहुंची। पुलिस ने पूरा इलाका खंगाला। करीब 8 से 10 छतों को पुलिस अधिकारियों ने चैक किया। पतंगबाजी और डी.जी चला रहे युवकों की भी पुलिस ने जांच की। अपराधी किस्म के लोगों का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस पुलिस इस केस में इलाके में जिन लोगों को पिस्टल अलाट किए है उनका रिकार्ड़ खंगाल रही है। इलाके में जो अपराधी किस्म के लोग है उनका रिकार्ड भी खंगाल रही है। पुलिस के पास इलाके के कई गैंगस्टरों की सूची भी है जिन पर अवैध असले के मामले है उनकी भी सूची निकलवाई जा रही है। ACP दविंदर चौधरी बोले… जानकारी देते हुए एसीपी दविंदर चौधरी ने कहा कि सूचना मिली थी कि बच्ची के सिर पर गोली लगी है। इस केस में पुलिस लगातार जांच कर रही है। कई छत्तों को खंगाला भी गया है। पुलिस जल्द ही इस केस को सुलझा लेगी। फिलहाल बच्ची की हालक खतरे से बाहर है। लोगों से अनुरोध है कि त्योहारों को सादगी से मनाए। पुलिस इस मामले में केस दर्ज करेगी।


