लुधियाना के जगराओं शहर में सट्टे का अवैध धंधा खुलेआम चल रहा है। रायकोट रोड से लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में सट्टे का कारोबार फल-फूल रहा है, जिसमें लोगों को जल्द अमीर बनने के सपने दिखाकर फंसाया जा रहा है। सट्टेबाज 1 रुपए के निवेश पर 70 रुपए का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। बड़े बुकी बेरोजगार युवाओं को दैनिक मजदूरी के रूप में पैसे देने के साथ-साथ किसी कानूनी परेशानी में फंसने पर जमानत का भी आश्वासन देते हैं। वहीं डीएसपी जसज्योत सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। सट्टेबाजों को वीडियो हुआ वायरल इसके का एक वीडियो भी किसी व्यक्ति द्वारा बना कर वायरल किया गया। जिसमें साफ दिखाई देता है, दुकान के अंदर पर्ची लिखी जा रही है। चर्चा है कि इस सट्टेबाजी के खेल के पीछे कई राजनैतिक लोगों का भी हाथ है। जिस कारण पुलिस भी सट्टेबाजों पर कार्रवाई करने से डरती है। इन जगहों पर चला रहा सट्टेबाजी का धंधा सूत्रों के अनुसार, बस स्टैंड, मोगा रोड, शेरपुर चौक, पुरानी दाना मंडी, नहरू मार्किट, चौक चलाखड़िया, रायकोट अड्डा और कुक्कड़ चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर सट्टे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। यही नहीं, सिधवां बेट, सुधार, मुल्लापुर जैसे आसपास के गांवों में भी यह धंधा फैल चुका है। दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा धंधा स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस विभाग को इस अवैध कारोबार की पूरी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दूसरे शहरों से आने वाले बड़े खिलाड़ी यहां अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं और रोजाना लाखों रुपए का लेन-देन हो रहा है। पुलिस की इस उदासीनता के कारण सट्टेबाजी का यह धंधा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। डीएसपी बोले- जानकारी नहीं
जगराओं के डीएसपी जसज्योत सिंह से कहा कि उन्हें इस सबंधी में जानकारी नहीं है। लेकिन अगर शहर में कोई अवैध रूप से सट्टे का काम करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा


