सिंगर इला अरुण आत्मकथा ‘परदे के पीछे ‘का विमोचन:बोलीं- अपने अब तक के जीवन के बारे में लिखा; फैन्स के सवालों का दिया जवाब

सिंगर इला अरुण की आत्मकथा पुस्तक ‘परदे के पीछे ‘का विमोचन उदयपुर में किया गया। इस अवसर पर गायिका ने अपने जीवन के कई संस्मरण साझा किए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए उनके फैंस के सवालों के जवाब भी दिए। उदयपुर की होटल रेडिशन ब्लू में प्रभा खेतान फाउंडेशन ने एहसास-वुमेन ऑफ उदयपुर के सहयोग से इस पुस्तक को लॉन्च को लेकर हुए समारोह में पुस्तक की लेखिका इला अरुण, सह लेखिका अंजुला बेदी और चर्चित नाट्य निर्देशक भानु भारती शामिल हुए। स्वागत स्वाति अग्रवाल ने किया। इला ने बताया- इस किताब उनके बचपन से लेकर वर्तमान तक के जीवन के बारे में लिखा है। मंच पर और मंच के पीछे अपने जीवन व अनुभवों की झलक साझा की है। कार्यक्रम में कश्ती फाउंडेशन की श्रद्धा मुर्डिया, रिद्धिमा दोशी, कनिका अग्रवाल सहित शहर के पुस्तक प्रेमी और उनके फैंस आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *