अलवर में पॉक्सो कोर्ट के बाबू के घर उसके चचेरे भाई ने ही चोरी की थी। आरोपी की पत्नी ने ही अपने पति को पकड़वाया और चोरी का माल बरामद कराया। चोर से करीब 95 पर्सेंट जेवर बरामद कर लिए गए है। कोतवाली थाने के सहायक उप निरीक्षक कन्हैयालाल ने बताया- आरोपी निशांत शर्मा उर्फ चिंकी पुत्र गोपाल शर्मा को पकड़ा गया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। चार सोने की चूड़ियां बरामद करना बाकी एएसआई ने बताया- कोतवाली थाना क्षेत्र के अशोक टॉकीज के पास स्थित खटीक पाड़ी मोहल्ले में 30 दिसंबर को बाबू हेमंत शर्मा के सूने में मकान में चोरी हो गई थी। पूरा परिवार जयपुर गया हुआ था। बाबू के चचेरे भाई की पत्नी मामले में अपने पति को दोषी बताया। उसके सहयोग से पुलिस ने आरोपी और करीब 7 लाख का माल बरामद किया। चार सोने की चूड़ियां बरामद करना बाकी है।


