राजाखेड़ा के जैतपुर गांव में दो पक्षों में पथराव:जमीन को लेकर झगड़ा, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

धौलपुर जिले के राजाखेड़ा उपखंड के दिहोली थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। सूचना मिलने पर दिहोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। दिहोली थानाधिकारी छवि फौजदार ने बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुई। विवाद संजय जाटव और दूसरे पक्ष के विजय सिंह साधू व निरंजन आदि के बीच हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विवाद की मुख्य वजह जमीन से जुड़ी हुई है। थानाधिकारी ने यह भी बताया कि घटना को लेकर अभी एक पक्ष की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *