बीजापुर में नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, IED:सुरक्षाबलों ने किया नष्ट, एरिया डोमिनेशन में निकली थी टीम

बीजापुर में जवानों को सफलता हाथ लगी है। पामेड़ थाना के ग्राम काउरगुटटा के जंगलों में नक्सलियों ने 4 किलोग्राम का IED प्लांट किया था जिसे सुरक्षाबलों ने समय रहते नष्ट कर दिया है। सुरक्षा कैंप से केरिपु 151 की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान काउरगुटटा-जिड़पल्ली के बीच सड़क में माओवादियों के लगाए IED को बरामद किया गया और सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया। पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया IED माओवादियों ने पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने की नीयत से IED प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाए गये थे। सुरक्षा बलों की सूझबूझ और सतर्कता से समय पर IED को बरामद कर नष्ट किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *