कृषि मंत्री नेताम और उद्योग मंत्री देवांगन को घेरा:5 दिन से आंदोलन कर रहीं ठगी की शिकार महिलाओं ने किया चक्काजाम

5 दिन से आंदोलन कर रहीं फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी की शिकार महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। रविवार शाम को उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम में चल रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम और उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का घेराव किया। करीब 2 घंटे तक काफिले को रोककर अपनी मांगें रखीं। हालांकि वार्ता के बाद महिलाएं मानी और सड़क से हट गईं। इस दौरान विधायक प्रेमचंद पटेल भी मौजूद थे। 100 करोड़ की ठगी फ्लोरा मैक्स कंपनी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सपना दिखाकर 100 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है। दूसरी ओर ठगी की शिकार होने के साथ ही कर्जदार बन गई महिलाओं से बैंक व माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कर्मचारी वसूली करने पहुंच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *