लुधियाना में पार्षद की गाड़ी पर लगा हवाई फायर:शीशा तोड़ घुसा अंदर कारतूस,पुलिस जांच में जुटी,कौंसलर पति बोला-पुरानी रंजिश का है मामला

पंजाब के लुधियाना के किदवई नगर इलाके में एक संदिग्ध घटना हुई, जहां पार्षद पति की कार पर फायरिंग की गई। आप पार्षद के पति राजू बाबा, जिनकी पत्नी वार्ड नंबर 75 की निर्वाचित प्रतिनिधि हैं, ने बताया कि उनकी होंडा सिटी कार उनके घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक पड़ोसी ने उन्हें बताया कि पीछे की विंडशील्ड पर कुछ टकराया है। कार के अंदर से मिला गोली गोली जांच करने पर बाबा को शीशे में गोली का एक छेद और कार के अंदर एक गोली फंसी मिली। शुरू में राजू बाबा को लगा कि शायद किसी ने कार पर पत्थर फेंका होगा, लेकिन आगे जांच करने पर उन्हें गोली का निशान मिला। सदमें में है परिवार राजू बाबा ने कहा कि वह और उनका परिवार सदमे में हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर डरे हुए हैं, उन्होंने कहा कि शायद उन्हें निशाना बनाया गया हो। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में उनकी इलाके के ही पूर्व पार्षद के साथ झड़प हो गई थी। राजू बाबा ने कहा कि ये मामला पुरानी रंजिश का भी हो सकता है। पुलिस इस मामले को हर एंगल से चैक करे। उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डिवीजन 2 में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने अपराधी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। SHO इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *