देवास में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत:घर में मिला शव, पति ने पुलिस को नहीं दी जानकारी

देवास में एक महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बीएनपी थाना क्षेत्र की चामुंडा पैलेस कॉलोनी में मंगलवार शाम यह घटना सामने आई, जब महिला का शव उसके मकान से बरामद किया गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। बीएनपी टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि मृतका की पहचान चामुंडा पैलेस निवासी ऋतु पति प्रवीण चौहान के रूप में हुई। मंगलवार शाम जब ऋतु की ननद घर पहुंची, तब उन्हें महिला की मौत की जानकारी मिली। इस दौरान ऋतु के पति प्रवीण चौहान भी घर पर ही मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, शव करीब दो दिन पुराना लग रहा है। पति प्रवीण चौहान द्वारा पुलिस को सूचना न दिए जाने के कारण मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलने पर एफएएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां बुधवार सुबह उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पति प्रवीण चौहान ने बताया है कि वह पिछले 15 वर्षों से अपनी बीमार पत्नी की देखभाल कर रहे थे। उनके एक बेटा और एक बेटी भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *