नीमच कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ में 20 साल बाद चुनाव हो रहे हैं। अध्यक्ष पद के लिए पांच व्यापारियों ने नामांकन दाखिल किए हैं, जबकि 10 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 23 उम्मीदवार मैदान में हैं। यह है अध्यक्ष पद के दावेदार बता दें कि, 20 सालों से राकेश भारद्वाज मंडी अध्यक्ष की कमान संभाल रहे हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट प्रवीण मित्तल की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया चली। मंडी के कुल 1001 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मंगलवार को शाम 6 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान 4 जनवरी को नामांकन वापसी की प्रक्रिया बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इसके बाद शाम 6 बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। मतदान 4 जनवरी को होगा, जिसके बाद नए नेतृत्व का फैसला आएगा। व्यापारियों में उत्साह इस चुनाव को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि 20 साल पुराना नेतृत्व बरकरार रहेगा या मंडी को नया अध्यक्ष मिलेगा।


