देवास के बीराखेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार शाम को दो किशोर ट्रेन की चपेट में आ गए। आलोक (17) पुत्र श्रीराम, निवासी विकास नगर और सन्नी (17) पुत्र जगदीश योगी, निवासी शंकर नगर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के वक्त उनके दो अन्य साथी समय रहते ट्रैक से दूर हो गए, जिससे उनकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, मृतक आलोक और सन्नी कैटरिंग का काम करते थे। आलोक के पिता मिस्त्री हैं जबकि सन्नी के पिता बस ड्राइवर हैं। सोमवार को मेंढकी रोड स्थित एक शादी समारोह में काम करने के बाद मंगलवार को वे बीराखेड़ी स्थित दोस्त देव के कमरे पैसों का हिसाब करने गए। उनका कमरा रेलवे ट्रैक के पास था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों दोस्त वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे। उस स्थान पर दो ट्रैक थे और दोनों ओर से ट्रेनें आ रही थीं। पहली ट्रेन से दोनों बच गए, लेकिन दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम बुधवार सुबह होगा। देखिए, तीन तस्वीरें…


