केशव की नेता प्रतिपक्ष से बहस, कहा-छलनी भी बोल रही:कफ सिरप कांड पर तू-तू, मैं-मैं; सपा MLC को याद आई ‘उड़ता पंजाब’ मूवी

यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन रहा। विधानसभा के अंदर और बाहर कफ सिरप कांड पर गहमागहमी दिखी। विधान परिषद में भी कोडीन कफ सिरप का मुद्दा उठा। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के बीच नोकझोंक हुई। सपा MLC शाहनवाज खान ने भी सरकार पर तीखे हमले किए। सपा MLC लाल बिहारी यादव ने कोडीन कफ सिरप पर कहा- इतना बड़ा घोटाला चल रहा। सरकार इसमें इनोसेंट हो, ये संभव नहीं। कोडीन कांड सरकार के संरक्षण में हो रहा है। आपके बुलडोजर में तेल न हो तो हम तेल का पैसा दे दें। ड्राइवर न हो तो ड्राइवर दे दें। साइबर क्राइम भी बेलगाम है। पैसे न तो घर में रखे जा सकते हैं और न ही बैंक में सुरक्षित हैं। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने जवाब दिया- सूप बोले तो बोले, छलनी भी बोले जिसमें 72 छेद। जितने गलत काम करने वाले लोग हैं, उनका सपा के साथ जन्मजात रिश्ता है। लाल बिहारी ने इसका विरोध किया। फिर केशव ने कहा- सच सुनने का साहस होना चाहिए। आपने जो कहा, उसे ध्यानपूर्वक सुना है। अब आप मेरी बात सुनिए। इससे पहले शाहनवाज खान ने दो लाइनें पढ़ते हुए कहा- ‘इस दौर में लोगों में वफा ढूंढ रहे हो, नादान हो साहब, जहर की शीशी में दवा ढूंढ रहे हो।’ आगे कहा- ये स्कैंडल ऑय ओपनर है, सरकार से उम्मीद करता हूं कि बुलडोजर चले, दबाकर चले, बिना भेदभाव के चले। सरकारें बदलती हैं गले के पट्टे बदल जाते हैं। कभी लाल कभी, कभी भगवा, कभी नीला हो जाता हैl सरकार से अपील है कि लीपा पोती न करें, कार्रवाई करें। एक ‘उड़ता पंजाब’ मूवी बनी थी। अगर आप नहीं संभले तो ‘उड़ता यूपी’ मूवी भी बन सकती है। सदन के अंदर-बाहर विपक्ष का जोरदार हंगामा
सत्र के पहले दो दिन सपा ने कफ सिरप के मुद्दे पर सदन के अंदर और बाहर जमकर हंगामा किया था। आज भी ऐसे ही हालात देखने को मिले। सत्र की शुरुआत 19 दिसंबर को हुई थी। पहले दिन घोसी के दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई थी। जबकि, दूसरे दिन ‘वंदे मातरम्’ के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हुई। यूपी विधानमंडल की दिनभर की कार्यवाही पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *