रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के पुरोहितों ने मंगलवार को संत योसेफ क्लब में क्रिसमस गैदरिंग मनाया। मुख्य आयोजक महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद रहे, जिन्होंने सभी उपस्थित पुरोहितों संग मिस्सा बलिदान अर्पित किया। चारों ओर क्रिसमस गैदरिंग मनाया जा रहा है और लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। मंगलवार को संत योसेफ क्लब में यह क्रिसमस गैदरिंग सिर्फ उत्सव व आनंद का नहीं, बल्कि क्रिसमस के लिए आध्यात्मिक तैयारी का भी समय रहा। सर्वप्रथम पवित्र साक्रामेंत की आराधना की गई। मौके पर सभी पुरोहितों ने पाप स्वीकार संस्कार में भाग लेकर अपने आप को पवित्र किया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने आध्यात्मिक संबोधन में अपने जीवन में सेवा भाव अपनाए रखने का आह्वान किया। इसके बाद सभी ने पाप स्वीकार किया व अपने आप को पवित्र कर क्रिसमस के लिए तैयार किया। महाधर्माध्यक्ष की अगुवाई में सभी ने मिस्सा बलिदान में भाग लिया। फा. जेवियर मिंज के लिए विशेष प्रार्थना अर्पित किया गया, क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया। मिस्सा के अंत में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने फा. जेवियर मिंज को शॉल ओड़ा कर व फूल गुच्छ देकर सम्मानित किया। महाधर्माध्यक्ष ने चरनी की आशीष की व सभी ने मिलकर क्रिसमस कैरोल गया। महाधर्माध्यक्ष ने सभी को क्रिसमस उपहार प्रदान किया। गैदरिंग में रांची काथलिक के विकास जनरल फा. आनंद डेविड खलखो, फा. अल्बर्ट लकड़ा, फा. लूकस रूडा, फा. रॉबर्ट मिंज, फा. बिपिन काण्डुलना, फा. शिशिर सुरीन व अन्य पुरोहित उपस्थित थे। रांची महाधर्मप्रांत के पुरोहितों ने मनाया क्रिसमस गैदरिंग


