सांसद औजला को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करे कांग्रेस : प्रो. दरबारी लाल

अमृतसर| प्रो. दरबारी लाल ने अपने निवास स्थान पर पंजाब में आगामी चुनाव के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि सांसद गुरजीत सिंह औजला को आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री उम्मीदवार के रूप में घोषित किया जाए ताकि समूचे पंजाब में कांग्रेस एक जुट होकर चुनाव लड़ सके। प्रो. लाल ने कहा कि सांसद गुरजीत सिंह औजला एक निर्विवाद, बेदाग और प्रगतिशील विचारों के समर्थक हैं। प्रो. लाल ने राहुल गांधी को एक विस्तार पूर्वक पत्र लिखकर मांग की है कि मालवा और दोआबा से तो कई नेताओं को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है परंतु माझा में से प्रताप सिंह कैरो के बाद किसी नेता को ऐसा अवसर नहीं मिला। इस बार माझा के इस युवा नेता को मौक़ा दें। इस अवसर पर जवाहर पाठक, विपन मेहरा, सुरेंद्र केवलानी, सुजिदर सिंह पाली, नवदीप शर्मा, जनक राज लाली, हनी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *