माधव विद्या निकेतन में ‘सप्तशक्ति संगम’; 220 महिलाओं ने लिया भाग

अमृतसर| माधव विद्या निकेतन स्कूल में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम करवाया गया। इस समागम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाना था, जिसमें शहर की लगभग 220 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वार्ड नंबर 10 की पार्षद श्रुति विज ने ‘परिवार प्रबोधन एवं पर्यावरण’ पर विचार साझा किए। प्रिंसिपल डॉ. रजनी डोगरा ने नारी की सात शक्तियों कीर्ति, श्री, वाक, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा का वर्णन करते हुए कहा कि नारी ही राष्ट्र को सशक्त बनाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *