निगम मुलाजिमों को स्थायी न करने पर 26 को फूंकेंगे पुतला

भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम कर्मचारी यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनियन के मुख्य कार्यालय स्थानीय ज़ोन-ए में चेयरमैन नरेश धींगान की अगुवाई में हुई। इस बैठक के दौरान यूनियन के प्रधान विक्की रहेला विशेष तौर पर मौजूद रहे। धींगान ने बताया कि यूनियन और निगम कर्मचारियों द्वारा बार-बार मेयर, निगम कमिश्नर और पंजाब सरकार को मांग पत्र देने के बावजूद भी आम आदमी पार्टी की सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा है, इसलिए कर्मचारी साथियों द्वारा अब अपने संघर्ष को और तेज करने का ऐलान किया गया। उन्होंने बताया कि ओवरऐज, कच्चे सफाई सेवक, ओवरऐज सीवरमैन, माली, बेलदार, ड्राइवर को स्थायी कराए जाने के लिए समूह यूनियन सदस्यों के साथ विशेष बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे नगर निगम ज़ोन ए के आगे गेट रैली की जाएगी और इस दौरान लोकल बॉडी मंत्री डॉ रवजोत सिंह जी का पुतला फूंका जाएगा। इस मौके पर अजपाल दिसावर, राजवीर चोटाला, चेयरमैन मदन जोश, प्रधान विक्की रहेला, सुभाष सोदे , पिंका चंडालियां, सुमित चोटाला, वरुण राज, अर्जुन भुम्बक, जसवीर लवण, आशीष द्रविड़, पवन टांक, विकास धींगान, बबलू धींगान , राम लुभैया, जसवीर सिंह, मोहित घरू, सुच्चा सिंह, मेजर बाजवा, राम सूरत, सुलेखा आदि उपस्थित हैं॥

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *