3 हजार एमटी कूड़ा हटाने वाली मशीन जल्द पहुंचेगी

भास्कर न्यूज | अमृतसर भगतांवाला डंप से 83 दिनों में करीब 1.25 लाख टन कूड़ा खत्म कराया जा चुका है। इको-स्टैन कंपनी द्वारा 4 ट्रॉमल मशीनों से काम किया जा रहा है, जबकि 5वीं मशीन लगाई जा रही है। निगम सूत्रों के मुताबिक डेली 3 हजार मीट्रिक टन कूड़ा हटाने वाली मशीन जल्द ही भगतांवाला साइट पहुंच जाएगी। निगम की तरफ से बीते 11 दिसंबर को जारी रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में डेली करीब 1,773 एमटी कूड़ा हटाया जा रहा है। जबकि नई मशीन आने व 5वां ट्रॉमल मशीन इंस्टॉल होने के बाद कूड़ा खत्म करने की डेली क्षमता 5500 टन डेली पहुंच जाएगी। 10 दिन पहले एडिश्नल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने भगतांवाला साइट का दौरा कर कंपनी को निर्देश दिया था कि तेजी से डंप खत्म कराने पर काम कराया जाए। तब औसत बायोरेमेडिएशन 1 से 10 दिसंबर तक रोजाना 1,773 एमटी कूड़ा था। वहीं 12 दिनों में 23 दिसंबर तक करीब 2,66,04 एमटी कूड़ा हटवाया गया है। जबकि बीते 10 दिसंबर तक यह क्षमता 98,396 एमटी कूड़ा हटाने की थी। वहीं, बीते 30 नवंबर तक 80,666 एमटी कूड़ा हटाया जा सका था। बता दें कि बीते 2 अक्टूबर को बायोरेमिडेशन का उद्घाटन किया गया था। जिसके बाद 31 अक्टूबर तक कुल 29,445 तो 1 नवंबर से 23 नवंबर तक 68,021 एमटी कूड़ा हटाया दिया गया था। बीते नवंबर माह में बायोरेमिडेशन की क्षमता 1,677 एमटी कूड़ा थी जो दिसंबर में 1,773 तक पहुंच गई। फिलहाल, नई मशीन इसी माह तक पहुंचने की उम्मीद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *