अमृतसर| न्यू अमृतसर स्थित पटाखा मार्केट में आयोजित ‘क्रिसमस न्यू ईयर विंटर कार्निवल’ इन दिनों शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेले में विशेष रूप से फिलीपींस से आई ‘जलपरियां’ अपने अनूठे अंदाज और स्वीमिंग डांस से बच्चों और अभिभावकों का दिल जीत रही हैं। अयोध्या प्रकाश ने बताया कि उन्होंने यह शो विदेश में देखा था और अब अमृतसरवासियों के लिए इसे पेश किया है। उन्होंने कहा कि जलपरियां दर्शकों के हिसाब से अपनी एक्टिविटी बदलती हैं; बच्चों के लिए डांसिंग, कपल्स के लिए रोमांटिक और बुजुर्गों के लिए रिलैक्सेशन मोड में एक्सप्रेशन देती हैं।


