सरिया में फिर से क्रिकेट का रोमांच कई राज्यों की टीम उतरेंगी मैदान में

भास्कर न्यूज | सरिया क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बार फिर बड़ी सौगात लेकर सरिया तैयार है। विगत वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अंतरराज्यीय ड्यूस बॉल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष भी सरिया हाई स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है। यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 24 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित उड़ीसा,महाराष्ट्र राज्यों से प्रतिभाशाली क्रिकेट टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला कल टीसीसी बरगढ़ और पार्थ अकेडमी सारंगढ़ के बीच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय खेलप्रेमियों के अनुसार, हर साल इस टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं, जो युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। यह ड्यूस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता पिछले चार वर्षों से लगातार सरिया के हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित की जा रही है और हर साल दर्शकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खास बात यह है कि इस आयोजन को दैनिक भास्कर मीडिया पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान कर रहा है, जिससे प्रतियोगिता को व्यापक पहचान मिल रही है। आयोजकों के मुताबिक, टूर्नामेंट के दौरान कई कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे और 30 दिसंबर 2025 को फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले को लेकर अभी से ही खेलप्रेमियों में उत्सुकता बनी हुई है। इस आयोजन में अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़, होटल ट्रिनिटी ग्रैंड, ओकेएकडीएल हॉस्पिटल सरिया, लक्ष्मी ज्वेलर्स सरिया, संजय ज्वेलर्स सरिया, जय हनुमान ट्रेडर्स एंड टाइल्स बरमकेला सहयोगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *