पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पाने आवेदन 15 जनवरी त​क दें

जांजगीर | छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 है। इच्छुक छात्र नवीन एवं नवीनीकरण दोनों प्रकार के आवेदन इसी तिथि तक कर सकते हैं। विभाग द्वारा संस्थानों के ड्राफ्ट प्रपोजल को लॉक करने की तिथि 5 फरवरी 2026 और स्वीकृति लॉक करने की तिथि 8 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद जिला कार्यालय छात्रवृत्ति भुगतान के लिए राज्य कार्यालय को 10 फरवरी 2026 तक प्रस्ताव भेजेगा। छात्रवृत्ति का भुगतान जारी करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 है। सभी संबंधित महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक और आईटीआई संस्थाओं के प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति प्रभारी को चेतावनी दी गई है कि निर्धारित तिथियों के बाद आवेदन, ड्राफ्ट लॉक या स्वीकृति लॉक करने का कोई अवसर नहीं मिलेगा। यदि समय पर कार्यवाही नहीं होती है तो छात्रों को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ सकता है, जिसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *