जालंधर | धन्य धन्य श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के माता जी माता गुजरी जी, चार साहिबजादों, साका सरहिंद और साका चमकौर साहिब के समस्त शहीदों की याद में वीरवार को अमृत वेले सिखर-ए-इबादत प्रभात फेरी पावन ऐतिहासिक स्थल गुरुद्वारा छठी पातशाही बस्ती शेख से आरंभ होगी। भाई जसपाल सिंह अखंड कीर्तनी जत्था राज नगर वाले अरदास करेंगे। इसकी तैयारियों को लेकर एक बैठक गुरुद्वारा साहिब में स्थित भाई गुरदास लाइब्रेरी में हुई। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान गुरकृपाल सिंह और सचिव इंदरपाल सिंह ने बताया कि प्रभात फेरी दशहरा ग्राउंड बस्ती शेख, घास मंडी चौक, घुल्ले दी चक्की, गुरुद्वारा सिंह सभा मॉडल हाउस, गुरु रविदास चौक, डेरा निर्मल संतपुरा लायलपुरी और डॉ. बीआर अंबेडकर चौक से होकर भगवान वाल्मीकि चौक के रास्ते गुरुद्वारा निरंकारी जोत पक्का बाग में संपन्न होगी। यहां भाई जसपाल सिंह राज नगर, सचिव इंदरपाल सिंह, खजांची जगजीत सिंह, इंदरपाल सिंह अरोड़ा, अमरजीत सिंह मिठ्ठा, इंदरजीत सिंह होठी, कंवलजीत सिंह टोनी, जसकरण सिंह, सिमरप्रीत सिंह टक्कर, मनप्रीत सिंह मौजूद थे।


