कपूरथला में लोहड़ी और मकर संक्रांति त्योहारों के मद्देनजर जिला पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा जांच अभियान चलाया। एसपी-डी सरबजीत राय के नेतृत्व में यह विशेष अभियान बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर केंद्रित रहा। अभियान में डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह के साथ थाना सिटी, कोतवाली और सदर थाने के एसएचओ शामिल रहे। पुलिस टीम ने यात्रियों और राहगीरों के सामान की गहन जांच की। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए बसों और ट्रेनों के अंदर भी विशेष जांच की गई। एसपी-डी सरबजीत राय ने बताया कि आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे सर्च ऑपरेशन नियमित रूप से जारी रहेंगे। इस दौरान थाना सिटी के एसएचओ विक्रमजीत सिंह, थाना कोतवाली के एसएचओ किरपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।


