1.22 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

जालंधर | शहर के वार्ड नंबर 56 के कृष्णा नगर, हरबंस नगर और जेपी नगर में 1.22 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने किया। कृष्णा नगर में 80 लाख रुपये की लागत से मुख्य सड़क के निर्माण का शिलान्यास करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस सड़क के बनने से लोगों के आने-जाने में सुविधा होगी। वहीं जेपी नगर और हरबंस नगर समेत इलाके के पार्कों के नवीनीकरण का कार्य भी 42 लाख रुपये की लागत से शुरू किया गया। इस मौके पर मेयर भी मौजूद रहे। मेयर वनीत धीर ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से इलाके के लोगों के लिए रोड कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पार्कों के नवीनीकरण से क्षेत्रवासियों को सैर करने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान पार्षद मुकेश सेठी ने कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक बल मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *