फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट का दिया प्रशिक्षण

बारां| स्वास्थ्य भवन सभागार में मंगलवार को फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एफपी-एलएमआईएस) पर प्रशिक्षण दिया। बारां सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा एफपी-एलएमआईएस के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण दिया। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को जानकारी दी।डिप्टी सीएमएचओ डॉ. सीताराम वर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण गर्भ निरोधक दवाओं और उपकरणों की आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने में मदद करेगा। प्रशिक्षण में सांख्यिकी अधिकारी गिर्राज वैरबा, एएसओ सीमा मीणा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *