कार्मिकों का ई-डीएआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

ब्यावर |राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, दुर्घटना प्रकरणों में पारदर्शिता लाने एवं पीडितों को त्वरित न्याय व मुआवजा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्मिकों का ई-डीएआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, पुलिस विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियन्ता अशोक कुमार तंवर ने ई-डीएआर प्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रारंभ किया गया एक महत्वपूर्ण डिजिटल पोर्टल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *