अंडर-18 लड़कों में ईसपुर ने बंडाला को 1-0 से हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर वाईएफसी रुड़का कलां की 13वीं एजुकेशनल फुटबॉल लीग ने छठे चरण में प्रवेश किया। जिसमें लड़के व लड़कियों के फुटबॉल मैच आयोजित किए गए। इस दौरान आयु वर्ग अंडर-8 में जगतपुर ने रुड़का कला को 4-3, जगतपुर ने रुड़का कला को 6-0, जगतपुर ने पासला 9-0, रुड़का कलां ने पासला को 3-0 से हराया। अंडर-12 आयु में ईसपुर ने जगतपुर 2-0, कडियाणा और ईसपुर के बीच मैच 1-1 गोल पर ड्रा, कडियाणा ने जगतपुर को 2-0, रुड़का कलां बी ने पासला को 5-0 से हराया। अंडर-14 में ईसपुर ने जगतपुर को 2-1, कडियाणा ने ईसपुर को 4-0, कडियाणा ने जगतपुर को 2-0 से हराया। अंडर-18 में लड़कों और लड़कियों के मैच भी करवाए गए, जिसमें लड़कों के पहले मैच में ईसपुर ने बंडाला को 1-0, ईसपुर ने रुड़का कला को 1-0, लड़कियों में रुड़का कला ने बंडाला को 3-0 से हराकर मैच जीत लिया। इस मौके पर वाईएफसी रुड़का कला का पूरा स्टाफ, कोच, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद थे। इस अवसर पर वाईएफसी के साथ लंबे समय से जुड़े रहे रविंदर सिंह संधू मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जिन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष गुरमंगल दास सोनी ने उनके आगमन पर धन्यवाद किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *